राजनांदगांव। कौरिनभांठा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों कोविड पॉजिटिव महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में अब कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 3 हो गई है। यहां पहले से इसी क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा का इलाज जारी है। वह महिला कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रही इसके बाद उसे कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। पिछले कुछ दिनों से उस वृद्वा की हालत स्थिर है। उसका इलाज किया जा रहा है।