दिल्ली में जींस रंगाई की अवैध फैक्ट्रियों पर निगम का शिकंजा, छह को किया सील, कार्रवाई से मचा हडक़ंप

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने जींस रंगाई की अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शाहदरा उत्तरी जोन ने अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी छिपे चल रही रंगाई की छह अवैध फैक्ट्रियों को सील किया है। निगम ने बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही फैक्ट्री की मशीनों को भी जब्त कर दिया है। लोगों ने विरोध किया भी किया। पुलिस की मौजूदगी के चलते उनका विरोध काम नहीं आया। निगम ने बताया कि सूचना मिली थी कि जींस रंगाई की पांच फैक्ट्रियां सादतपुर वार्ड में चल रही हैं। निगम ने उन फैक्ट्रियों की पहचान की सरकारी अमले के साथ सील कर दी। एक फैक्ट्री सोनिया विहार वार्ड में चल रही थी, उसे भी सील कर दिया। इसके अतिरिक्त एक अन्य फैक्ट्री घोंडा वार्ड व दो बृजपुरी वार्ड में सील की। निगम सूत्रों ने बताया कि यह फैक्ट्रियां किराये पर चल रही थी। मालिक किरायेदारों से रंगाई करवाने की एवज में मोटा किराया वसूल रहे थे। यहां भू-जल का भी दोहन हो रहा था। जींस रंगाई वालों ने फैक्ट्री के अंदर ही गड्ढे खोदे हुए थे। रंगाई का पानी उस गड्ढे में बहाया जा रहा था, वह पानी जमीन में जा रहा था। जिससे भू-जल भी दूषित हो रहा था। अवैध रूप से सबमर्सिबल लगे हुए थे।

RO No. 13467/9