पार्षद नरेंद्र देवांगन हुए गौरी-गौरा पूजन में सम्मिलित

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की करी कामना
कोरबा । स्थानीय मानस नगर, जेलगाँव बस्ती एवं बालकों चेक-पोस्ट, बेलगिरी बस्ती में आयोजित गौरी-गौरा पूजन कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नरेंद्र देवांगन ने सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की प्रतिमूर्ति का श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर श्री देवांगन ने समस्त जिले एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ‘गौरी-गौरा पूजन हमारे समाज की एक प्राचीन परंपरा है, जो पारिवारिक एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकसंस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। ‘ उक्त कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद रामकुमार साहू, शाला प्रबंधन समिति सदस्य लक्ष्य चतुर्वेदी तथा आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाले अंकित, अमित, सूरज, विक्की, गौरव, दुर्गेश, राजेश, सुधीर, अनुज, मोहन, पराग, हरि, मनीष, वासुदेव, सागर, शुभम, शिवम, नितेश, अजय, राजकुमार, राम, यशवंत, सूरज, गौतम, सोनू, हिमांशु, यशुभ, दिलीप, आकाश, राकेश, टुकेश्वर, नवल, समीर, राधे, संतोष, सुनील, तुलसी, राधे श्याम भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मनोज अग्रवाल, ओम यादव, सौरभ, मोंटू राजपूत, कुश यादव, भुनेश्वर दुबे, अवध गबेल, राजकुमार श्रीवास, राजा कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11