एसआईआर में पार्षद सुजीत की भागीदारी

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 9 में चुनाव आयोग द्वारा सर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के अंतर्गत मतदाता सूची की समीक्षा कार्य जारी है। इस अभियान में वार्ड के पार्षद सुजीत सिंह ने बीएलओ एवं आम जनमानस के साथ मिलकर सक्रिय रूप से सहयोग किया।
उन्होंने वार्ड के घर-घर पहुंचकर छूटे हुए नाम जोडऩे, गलत विवरण को सुधारने एवं मृतकों के नाम हटाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज़ एकत्रित कर लोगों को मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। पार्षद सुजीत सिंह ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक का मत अमूल्य है, इसलिए सभी लोग समय पर अपने नाम का पंजीकरण एवं सुधार अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम समय 11 दिसंबर तक निर्धारित है, अत: सभी पात्र नागरिक जल्द से जल्द अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें। इस कार्य में बीएलओ को स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे ,अशोक रजवाड़े ,सत्यम यादव,सुभाष खरे एवं वार्ड के बीएलओ उपस्थित रहे।

RO No. 13467/10