देवउठनी एकादशी पर गौ पूजन किया ग्राम उत्थान का संकल्प भी लिया गया

जांजगीर। देवउठनी एकादशी के अवसर पर भारतीय कुष्ठ निवारक संघ गौशाला, कात्रेनगर में श्रद्धा और भक्ति से भरा गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और आश्रम से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद गौमाता की पूजा-अर्चना कर उपस्थित जनों ने गौसेवा और ग्राम उत्थान का संकल्प लिया।लोमसराम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, घनश्याम तिवारी, दिनेश सिंह चंदेल, ललित देवांगन सहित कई सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाता की आरती की और उन्हें चारा, गुड़, पुष्प और जल अर्पित किया। गौ सेवा से जुड़े स्वयंसेवकों ने बताया कि गाय धार्मिक दृष्टि से पूजनीय होने के साथ-साथ कृषि, पर्यावरण और ग्राम्य अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। गाय के माध्यम से गांव आत्मनिर्भर बन सकता है, यही संघ का मूल संदेश है।

RO No. 13467/ 8