गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा, थाईलैंड में हिरासत में लिया गया

गोवा, ११ दिसम्बर ।
गोवा क्लब अग्निकांड मामले की जांच से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग भाग गए थे। इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया।
दरअसल, गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी और बचाव कार्य चल रहा था, उसी वक्त लूथरा ब्रदर्स ने थाइलैंड की टिकट बुक की और दिल्ली से फ्लाइट से देश छोडक़र भाग खड़े हुए। लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है। गोवा के अरपोरा के नाइट क्लब में हुई दुखद आग की घटना के बाद एहतियात के तौर पर बुधवार शाम को एक आदेश जारी करते हुए जिला प्रशासन ने टूरिस्ट जगहों के अंदर पटाखों, फुलझडिय़ों और आतिशबाजी के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार, यह रोक पूरे उत्तर गोवा में सभी नाइट क्लब, बार और रेस्टोरेंट, होटल गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक, टेम्पररी स्ट्रक्चर जैसी जगहों पर लागू होगी।

RO No. 13467/10