जांजगीर-चांपा। श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर रेस्ट हाउस के सामने जांजगीर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की पुर्ण हो गई है। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जांजगीर के पुजारी पं किरण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव दो दिवसीय शुक्रवार 11 अप्रैल से शनिवार 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव पर शुक्रवार 11 अप्रैल को सायंकाल 7 बजकर 43 मिनट पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। शनिवार 12 अप्रैल को प्रातकाल 4 बजे हनुमानजी का जन्म समय विषेश पुजन, गंगा स्नान, सेन्दुराभिषेक, महाआरती 12 बजे भोग अर्पण, 3 बजे बजरंगबली कीर्तन मंडलीचदनियां पारा जांजगीर के द्वारा सामुहिक सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे से ही हनुमान जी को खीर प्रसाद अर्पण कर वितरण किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव संकट निवारण मनोकामना दीपदान का कार्यक्रम हनुमान जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष तीन खन्ड में हनुमान जी को दीपदान दिया जाता है। दीप दान देने का आज अतिम दिवस है। शनिवार शाय 6.30 बजे सेन्दुराभिषेक, 7 बजे हनुमान जी की महा आरती भब्य आतिशबाजी के साथ की जाएग। 9 बजे से हवन सुन्दरकाण्ड के प्रत्येक चौपाई के साथ आहूति हनुमान चालिसा के प्रत्येक चैपाई के पर आहुति के साथ हवन होगा। हनुमान मंदिर का पट 11 एवं 12 अप्रैल को खुला रहेगा।