खत्म होगा संकट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर जहाज रवाना, इस दिन पहुंचेगा भारत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास पैदा हुई अनिश्चितता के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले दो जहाज करीब 92 हजार टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेंगे। इससे देश में एलपीजी आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दो भारतीय जहाज लेकर आ रहे एलपीजी

सरकार के एक वरिष्ठ शिपिंग मंत्रालय अधिकारी ने बताया कि भारत के झंडे वाले दो जहाज शिवालिक (Shivalik) और नंदा देवी (Nanda Devi) एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं। इन जहाजों ने देर रात या आज सुबह के शुरुआती घंटों में सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन दोनों जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी है, जो गुजरात के बंदरगाहों पर उतारी जाएगी।

गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेगी खेप

अधिकारियों के अनुसार जहाज शिवारिक 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। जबकि नंदा देवी 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पर पहुंचेगा। सरकार ने यह भी बताया कि फिलहाल फारस की खाड़ी क्षेत्र में 24 भारतीय जहाज मौजूद थे, जिनमें से दो अब भारत की ओर आ चुके हैं।

RO No. 13467/11