जामतारा में हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब गोपाल शर्मा बोले- हिंदू नहीं रहा तो दुनिया नहीं रहेगी

रांची, 0८ मार्च ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने हिंदुओं से आह्वान किया कि सभी को एक साथ रहने की जरूरत है। सामूहिक शक्ति के अभाव में ह्ंिदू समाज बिखर रहा है। इसे बचाए रखने की जरूरत है। हिंदू नहीं रहा तो दुनिया नहीं रहेगी।सनातन से ही सृष्टि की रक्षा संभव है। समाज में जो भी समस्याएं हैं, उसका समाधान भी संभव है। हिम्मत और साहस कभी नहीं छोडऩा है। वे शनिवार को जामताड़ा जिले के करमाटार प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा की विशेष आरती के साथ हुआ। गोपाल शर्मा ने लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी से अपने परिवार में पांच प्रकार के काम करने के लिए प्रेरित किया। पहला अपने परिवार में भेदभाव समाप्त करना है। दूसरा समाज के सभी परिवारों को अपना परिवार समझना। तीसरा काम मंदिर, पानी, श्मशान सभी के लिए एक है, ऐसी भावना को प्रगाढ़ करना है। चौथा काम सप्ताह में एक दिन एक साथ बैठना, साथ में भोजन करना। पांचवां काम पर्यावरण की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश और संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए भी कृत संकल्पित रहना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण के लिए जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ पर एक पेड़ लगाने का अभियान चला रही है, जो सभी के सहयोग से ही सफल होगा और पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी।
सम्मेलन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में जुटने लगी थीं।भगवा ध्वजों से सजे परिसर में हर तरफ जय माता दी और जय श्री राम के उद्घोष गूंज रहे थे। आयोजन समिति द्वारा आए हुए अतिथियों के लिए भव्य स्वागत और महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कारों की जानकारी मिलती है। मौके पर आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण झा, विभाग कार्यवाह राजाराम, जिला कार्यवाह शिवशंकर सहित आरएसएस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।जब देश में संगठित हिंदू होगा तभी सामर्थ्यवान भारत होगा। आज सामर्थ्यवान भारत है तभी हम पड़ोसी मुल्कों में भारी युद्ध के बीच भी होली जैसे त्योहार मना पा रहे हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सामाजिक सद्भावना संयोजक राकेश लाल ने बाघमारा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कही। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह पर सफल हिंदू समाज के बैनर तले शनिवार को बाघमारा बड़ी ठाकुरबाड़ी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन किया गया था।
सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में डुमरा, तेलोटांड़, बरोरा, भीमकनाली से महिला पुरुषों ने भाग लिया। लाल ने कहा कि देश में कुछ शक्तियां हिंदू को जाति में बांटकर कमजोर कर रही है।जब प्रयागराज में 65 करोड़ लोगों ने जात पात, अमीर गरीब से ऊपर उठकर एक साथ संगम में डुबकी लगाई तो वहां सिर्फ एक भावना थी हम हिंदू हैं। उसी समर्पण के साथ हमें संगठित होकर समग्र भारत का निर्माण करना है। पूरे विश्व में भारत ऐसा देश है जिसको हम धरती माता कहते हैं।कार्यक्रम के दौरान संगीतमय भजनों की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर जिला संघसंचालक विशु रवानी, अशोक मिश्रा मौजूद थे। आयोजन में विजय शर्मा, सत्यनारायण पांडेय, सीताराम चौधरी, बैजनाथ प्रसाद, विपिन ठक्कर, सोनू साव, कुणाल सिंह, देवानंद साव, प्रदीप रवानी, गिरधारी खंडेलवाल, भास्कर पांडेय, महेश सिन्हा, सुजीत राय, चन्द्रमा प्रसाद आदि मौजूद थे

RO No. 13467/11