इंडक्शन मोटर का लोड टेस्टकर सीडब्लू एस ने रचा इतिहास

कोरबा। सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा ने हरीश दुहन सर सी एम डी एस ई सी एल एवं फ्रेकलिन जय कुमार निदेशक तकनिकी संचालन के कुशल नेतृत्व, एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के कारण कोल इंडिया के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुय पहली बार 3.3 के वी एच टी इंडक्शन मोटर का सफल लोड टेस्ट किया गया !
अब तक एच टी मोटरों का वर्कशॉप स्तर पर लोड टेस्ट संभव नहीं होने के कारन मोटरों को सामान्य परिक्षण के बाद विभिन्न परियोजनाओ में भेजा जाता था, जिससे की कई बार साईट पर तकनिकी समस्या उत्पन्न होतो थी। इस समस्या के निदान हेतु एच टी मोटर के लोड टेस्ट फैसिलिटी की नितांत आवश्यकता महसूस की गई, जिसके क्रियान्यवन हेतु सी एम डी एस ई सी एल द्वारा इस तकनिकी को स्थापित करने के लिय सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के महाप्रबंधक गिरेन्द्र कुमार द्विवेदी को निर्देश दिया द्य
इस चुनौती को स्वीकार करते हुय महाप्रबंधक सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा श्री द्विवेदी द्वारा निदेशक तकनिकी म फ्रेकलिन जय कुमार से चर्चा कर विस्तृत कार्य योजना बनाई गई, जिसके क्रियान्वन हेतु केंद्रीय कर्मशाला कोरबा के ई एल आर पी शॉप में टीम गठित की गई, और तय किया गया इस कार्य में उपयुक्त होने वाले उपकरण एस ई सी ?ल के विभिन्न परियोजनाओ से जिस भी हालत में हो उसे संगृहीत कर रिपेयर करने के पश्चात् इस लोड टेस्ट फैसिलिटी को विकिसित किया जावेगातदानुसार म कान्त दास महाप्रबंधक वि0 एवं यां0 एच ओ डी बिलासपुर तथा राजेश कुमार गुप्ता महाप्रबंधक कोरबा द्वारा 3.3 के वी फेल्ड ट्रांसफार्मर तथा चिरीमिरी क्षेत्र से फील्ड स्विच महाप्रबंधक अशोक कुमार एवं भटगांव एरिया से डी ओ ?ल स्टाटर महाप्रबंधक श डी एम बोवड़े , स्टॉफ ऑफिसर अजय कुमार के सहयोग से सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा में ला कर माईनर रिपेयर कर तैयार किया गया। डी ओ ल स्टाटर को पूर्णत: सुरक्षित एवं रिपेयर कर देने के लिय शिवानी माईस के सब एरिया इंजीनियर अविनाश एवं इलेक्ट्रिकल फोरमेन शचीन्द्र पाल सिंह का विशेष योगदान रहा !

RO No. 13467/11