नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात मोंथा का असर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की एडवाइजरी जारी की है।

यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी

देश में दक्षिण के साथ अब यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। भारत के राज्य केरल, कर्नाटक में और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मोंथा चक्रवात ने फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

गंभीर चक्रवात ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ने के बावजूद ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका असर पड़ रहा है। ओडिशा से आंध्र प्रदेश, बंगाल और झारखंड के बीच चलने वाली 61 ट्रेनों को रद करना पड़ा है। वर्षा के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतमें खड़ी धान की फसल बिछ गई तो आलू व दूसरी सब्जियां खराब हो गई हैं। 

RO No. 13467/7