
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत शहर में एक एम्ब्रॉयडरी यूनिट वाली इमारत में गुरुवार सुबह आग लगने के बाद गैस सिलिंडर फट गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य बुरी तरह जल गए। सुबह का वक्त था, लोग अभी नींद में थे कि अचानक धमाके की आवाज ने पूरे इलाके को हिला दिया। घटना सुबह करीब 5.30 बजे कपोदरा इलाके के भरतनगर में रचना सर्कल के पास वाली इमारत की तीसरी मंजिल पर हुई। वहां एम्ब्रॉयडरी का काम होता था और आठ गैस सिलिंडर स्टोर किए गए थे। फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगते ही दो सिलिंडर फट गए, जिससे आग और तेजी से फैल गई। एक सिलिंडर तो फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही फट चुका था। चार फायर स्टेशनों की गाडिय़ां पहुंची, लेकिन पहले ही धमाका हो चुका था। जैसे ही सूचना मिली, चार अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। अधिकारी ने कहा कि पहुंचते ही देखा कि आग पूरे तीसरे तल्ले पर भडक़ रही थी। फायरमैनों ने इमारत के तीसरे फ्लोर पर लगी शीट तोड़ी और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कुल 11 लोगों को बचाया गया।बचाए गए 11 लोगों में से नौ को हल्की से मध्यम जलन के निशान थे, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


















