बाहर लटकते तार से दुर्घटना का खतरा

जांजगीर। शहर के गार्डन के आस पास व अन्य जगहों पर खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट के तार का बॉक्स पिछले कई महीनों से टूटा हुआ है। तार बाहर निकलकर लटक रहा है। यहां गार्डन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने छोटे बच्चों के साथ घूमने आते हैं, जिससे रोज भीड़ रहती है। लटकते तार की चपेट में कोई भी आ सकता है और दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

RO No. 13467/11