सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगी में जंजीर से लटका मिला शव, रक्सौल स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। आनंद विहार से रक्सौल पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या-5 की बर्थ संख्या 57 पर एक 35 वर्षीय युवक ने लोहे की जंजीर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।ट्रेन रात्रि करीब 11 बजे वाशिंग पिट पहुंची, जहां ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों की नजर युवक पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ और रेल पुलिस को दी गई। इसके बाद शव को कोच से नीचे उतारा गया। मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। रेल डीएसपी बेतिया राजेश कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।
प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इंस्पेक्टर सह रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RO No. 13467/10