
नई दिल्ली। राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने वारदात में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहित सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय गुर्गा है।पुलिस अब रोहित सोलंकी से गहन पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
साथ ही घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















