आतिशबाजी के बीच धुएं से घिरी दिल्ली: 36 एक्यूआई स्टेशन रेड जोन में पहुंचे, कई इलाकों में आंकड़ा 400 पार

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है। 38 में से 36 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में दर्ज हुए, जो बेहद खराब से गंभीर श्रेणी तक हैं। चार इलाकों द्वारका, अशोक विहार, वजीरपुर और आनंद विहार में एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया। सोमवार का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 345 रहा, जो रविवार से अधिक है, जिससे और प्रदूषण बढ़ने की चिंता बढ़ गई है।

चार इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
रात 10 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 344 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, चार स्टेशन ‘गंभीर’ श्रेणी (400 से ऊपर AQI) में पहुंचे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित समीर एप (SAMEER APP) के अनुसार, ये चार स्टेशन द्वारका (417), अशोक विहार (404), वज़ीरपुर (423) और आनंद विहार (404) थे। दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI, जो हर दिन शाम चार बजे रिपोर्ट किया जाता है, सोमवार को 345 रहा, जो रविवार के 326 की तुलना में अधिक था। दोपहर में 38 में से 31 स्टेशनों ने बेहद खराब और तीन ने ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता दर्ज की।

RO No. 13467/11