चोरी की बिजली जलाने वाले पर विभाग के अधिकारी मेहरबान

जांजगीर चांपा। ग्राम पंचायत सुकली में निवासरत गजेंद्र दरवेश नामक व्यक्ति द्वारा विगत चार माह से बिजली की चोरी करते हुए अवैध बिजली जलाया जा रहा है जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है । वही संबंधित मकान मालिक के द्वारा 28 अगस्त 2025 को इसकी लिखित शिकायत भी किया गया है बावजूद इसके अधिकारी वर्ग आंखें बंद किए हुए हैं। जिससे अवैध बिजली जलाने वाले व्यक्ति के हौसले बुलंद हैं।
इस संबंध में अवगत हो कि सुकली मुख्य मार्ग निवासी साखीराम मधुकर ने लिखीत शिकायत कर कार्यपालन अभियंता सतर्कता विभाग को इस बात की जानकारी भी दिया है कि उनके मकान के किराएदार गजेंद्र कुमार दरवेश द्वारा उनके उनके मकान का बिजली कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बाद भी गजेंद्र दरवेश द्वारा अवैध कनेक्शन लेकर बिजली की चोरी की जा रही है। उक्त मकान का बिजली कनेक्शन 14 अगस्त 2025 को विच्छेद कर दिया गया है वही 28 अगस्त 2025 को गजेंद्र कुमार दरवेश के कार्य प्रणाली के संदर्भ में विभाग के उच्च अधिकारियों को बिजली चोरी की सूचना लिखित में साखीराम मधुकर के द्वारा दी गई है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त शिकायत पत्र को शायद कचरे के डिब्बे में डाल दिया गया है और शिकायतकर्ता के महत्वपूर्ण शिकायत को नजरअंदाज करते चले आ रहे हैं ।
यह मामला विगत 4 माह से अधिक समय का है किंतु उक्त शिकायत पर ना तो विभाग के छोटे अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही बड़े अधिकारी। नतीजा यह है कि गजेंद्र दरवेश खुलेआम खंभे से अवैध कनेक्शन लेकर आज पर्यंत तक बिजली की चोरी कर रहे हैं। जब मुख्य मार्ग सुकली का यह हाल है तो बाकी ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायत पर अधिकारी कितने ध्यान देते होंगे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लगता है उक्त गजेंद्र दरवेश की विद्युत चोरी में विभागीय अमलों का भी योगदान अहम है जो शायद स्वार्थगत कारणों से अधिकारी बिजली का अवैध कनेक्शन करने वाले व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान तो हो रहा है वहीं अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगने लगा है।

RO No. 13467/10