
जांजगीर चांपा। सचमुच में बेजा कब्जा करने वाले लोगों को बेदखल करने की बातें जहां आती है वहां भाजपा सरकार की एवं जिला प्रशासन की रूह कांप जाती है वहीं भाजपायों को बेजा कब्जा हटवाने के लिए कहने पर वे ऐसे भागते हैं जैसे कोई चार पैर वाला पशु दुम दबाकर भागता है। यह हालत भाजपायों की है,किंतु मुख्यमंत्री अरुण साव के जांजगीर आगमन पर उनका स्वागत बुलडोजर से ऐसे किया गया जैसे वह इस काम में माहिर हो।
छत्तीसगढ़ प्रदेश को एवं जांजगीर चांपा जिले को शांत जिले के नाम से जानते है। बुलडोजर की करवाई यूपी, बिहार में देखी जाती रही है । नेताओं के स्वागत के लिए कार्यकर्ता नए नए तरीके अपना कर स्वागत किया करते हैं।कोई अपने नेता का स्वागत बंदूक से हवाई फायर करके, तो कोई तलवार भेंट स्वरूप देकर करता है। कोई गाड़ी का काफिला निकाल कर करता है। लड्डू, मिठाई से तौल कर भी स्वागत करते सुना, देखा होगा। लेकिन आज शहर में बाहुबली जैसे प्रदर्शन कर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत बुलडोजर की रैली निकाल कर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जो शहर में चर्चा का विषय बना रहा। विपक्ष के विधायक ने इस तरह के प्रदर्शन को शहर में अशांति फैलाने का प्रयास बताया। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि बुलडोजर चलाना है तो अवैध कारोबारियों पर चलाए, रोड पर रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करना बाहुबली नेताओं की निशानी है।
शहर के लोगों ने भी इस तरह का प्रदर्शन जिले में पहली बार देखा गया है।लोगो का यह भी कहना था कि इस प्रकार के प्रदर्शन के क्या मायने है?क्या दिखाना चाह रहे थे? समझ नहीं आया! नेताओं को खुश करने के लिए कार्यकर्ता कुछ भी कर रहे हैं। ट्रैक्टर से रैली,बैलगाड़ी का रैली के अलावा अब बुलडोजर का रैली निकाल रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने तलवार लेकर पहुंचा युवक के हाथों में तलवार देखकर
सर्किट हाउस में उस समय हडक़ंप मच गया जब एक युवक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने युवक तलवार लेकर पहुंच गया। सर्किट हाउस में ड्यूटी में तैनात पुलिस वालो की भी नजर उस युवक पर नहीं पड़ी । जब एक व्यक्ति को शक हुआ तो इसकी सूचना एडिशनल एसपी को दी । बाद में युवक को तलवार के साथ स्वागत करने से रोका गया। अपने नेता को खुश करने के लिए कार्यकर्ता अति उत्साह में क्या कुछ कर लेते है इसका उदाहरण कल देखने
जिला मुख्यालय जांजगीर के अलावा इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी भरकम बेजाकब्जा हो रहा है किंतु इन्हें बेदखल करने के लिए कभी भी प्रशासन आगे नहीं आई और न हीं बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। कल भाजपाईयों द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बुलडोजर से स्वागत किया गया जिसे जनता धिक्कारने लगी है।



















