खुद महिला होते हुए भी…,एमबीबीएस छात्रा रेप केस में ष्टरू ममता के बयान पर पिता ने दिया जवाब

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान सियासत गरम हो गई है। वहीं, अब पीडि़ता के पिता ने भी सीएम ममता को जवाब दिया है।
पीडि़ता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी आधी रात को बाहर नहीं गई थी। ममता बनर्जी खुद एक महिला होते हुए असंवेदनशील टिप्पणी कैसे कर सकती हैं। पीडि़ता के पिता के अनुसार, रात लगभग 8 बजे से 9 बजे के बीच में मेरी बेटी का यौन उत्पीडऩ हुआ था। इसके बावजूद सीएम घटना पर झूठे दावे करते हुए कह रही हैं कि यह आधी रात का मामला है। ममता बनर्जी ने महिलाओं को रात में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी थी। इसपर सीएम ममता की आलोचना करते हुए पीडि़ता के पिता ने कहा, खुद एक महिला होते हुए भी वो ऐसे असंवेदनशील बयान कैसे दे सकती हैं कि महिलाओं को रात को बाहर नहीं जाना चाहिए।

RO No. 13467/11