
जांजगीर चांपा । विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से विधानसभा जांजगीर-चांपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 76 लाख रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक कश्यप ने बताया कि ब्यास जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 7 ग्राम पंचायतों में कुल 01 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से विविध निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री में धरमू साहू के घर से चंद्रशेखर यादव के घर की तरफ पक्की नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला दर्री में अहाता निर्माण के लिए 16.68 लाख रुपए, ग्राम दर्री के आंगनबाड़ी भवन केन्द्र 2 में भवन मरम्मत के लिए 3 लाख रुपए, एवं शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रुपए, ग्राम पंचायत जगमहंत के दर्रीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, आरतहरण के घर से दर्री तालाब की ओर नाली निर्माण के लिए 8.18 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के लिए 3 लाख रुपए, एवं आंगनबाड़ी भवन केन्द्र 1 में शौचालय निर्माण के लिए 1 लाख रुपए, ग्राम पंचायत भैसदा में मुक्तिधाम शेड एवं प्रतिक्षालय निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपए, खोलबहरा सूर्यवंशी के घर से कोलिहाभाठा की और नाली निर्माण के लिए 8.68 लाख रुपए, आंगनबाड़ी केन्द्र 2 में भवन मरम्मत के लिए 2.00 लाख रुपए, एवं शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पुटपुरा में मोनू के घर से नहर की ओर नाली निर्माण के लिए 3.00 लाख रुपए, सबरिया डेरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपए, सबरिया डेरा में नाली निर्माण के लिए 4.00 लाख रुपए, छतदार ‘चबूतरा निर्माण के लिए 3.68 लाख रुपए, आंगनबाड़ी केन्द्र 04 में भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपए, आंगनबाड़ी केन्द्र 3 में शौचालय निर्माण के लिए 0.50 लाख रुपए, ग्राम पंचायत तेंदुवा में आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपए, भाठापारा में अनंदराम सतनामी के घर से नहर फाल की तरफ नाली निर्माण के लिए 6.18 लाख रुपए, जूना तालाब में पिचिंग कार्य के लिए 12.00 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पाली में सूर्यवंशी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपए, जगत सायकल स्टोर से गणेश सूर्यवंशी के घर की ओर नाली निर्माण के लिए 4.18 लाख रुपए, मुस्लिम कब्रिस्तान में अहाता निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपए, आंगनबाड़ी केन्द्र 02 व 03 भवन मरम्मत कार्य के लिए 6 लाख रुपए आदि कार्य शामिल हैं।




















