महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, गेवरा में भण्डारा कल

कोरबा। त्रियुगी नक्षत्र में आज महाशिवरात्रि पर धुमधाम से संपन्न हो रहा है। शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज हुई। जयघोष के साथ भक्तों ने भगवान शिव का पूजा अर्चन किया। ब्रम्हमुर्हूत में मंदिरों के पट खुल गये थे। श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर देवाधीदेव की पूजा-अर्चना की। सबके कल्याण की कामना की गई। कोरबा के सुभाष ब्लाक, मृत्युजंय मंदिर निगम कालोनी, रामपुर बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों के मंदिरों में गजब का उत्साह रहा। महाशिवरात्रि के पर्व पर आज केंद्रीय कर्मशाला गेवरा में पूजा अर्चना की गई और भण्डारा कल होगा। अधिकारी व कर्मचारी मिलकर प्रत्येक वर्ष भण्डारा लगाते है। इस वर्ष विकास शुक्ला, बीएल खुंटे, मुकूल कर्ष, एलपी चंद्रा, सहयोग कर रहे है। जबकि इधर भराकुड़ा में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इंटक के मुधर सिंह के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में डीके मिश्रा, छंद राम राठौर सहित अनेको सदस्य शामिल हुए।

RO No. 13467/10