
नई दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक जोरदार बारिश का लंबा दौर चला, जिसके चलते सभी जिलों का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इधर, दीपावली के पहले से ही हल्दी ठंड शुरू हो चुकी थी। अब तापमान में बदलाव नज़र आ रहा है। इस बीच पूरे देश में मौसम को लेकर आईएमडीका अलर्ट सामने आया है। मौसम विभाग ने 23 अक्तूबर से लेकर 24 अक्तूबर तक दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
चेन्नई से लेकर बेंगलुरु तक होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभागने 23 अक्टूबर को देश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। चेन्नई से लेकर बेंगलुरु तक, भारी बारिश और मानसून के अवशेष इस क्षेत्र में चिंता का विषय बने हुए हैं, अधिकारियों ने लोगों को यात्रा और बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
यूपी में हो सकती है बारिश
सर्दियों का मौसम नजदीक आ रहा है, वहीं मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मौसम सुहाना और धूप भरा है। इस बीच, कोलकाता जैसे पूर्वी इलाकों में आसमान साफ है, लेकिन वायु गुणवत्ता की समस्या बनी हुई है। दिल्ली में तो बहुत बुरा हाल है। प्रदूषण दोगुने स्तर तक पहुंच चुका है। यूपी में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।



























