गांव के तालाब के पानी में निस्तार करना हुआ मुश्किल

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्र की दशा सुधारने के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। समग्र विकास योजना इसी का एक हिस्सा है जिसके अंतर्गत ग्रामीण तस्वीर को बेहतर किया जा रहा है। इन सब के बावजूद करतला विकासखंड के फरसवानी गांव में कई प्रकार की समस्याएं लोगों के सामने हैं और वह इस वजह से परेशान है।
करतला विकासखंड का यह गांव है $फरसवानी, जहां गलियों में हर समय इसी तरह से पानी बहता रहता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में एक प्राचीन तालाब भी है जिनकी स्थिति भी ग्राम पंचायत की उपेक्षा के कारण बदहाल होती जा रही है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पुराइन पत्ता की उपस्थिति और दूसरे कारणों से यहां पर फिसलन के अलावा पानी की गुणवत्ता दोयम दर्जे की हो गई है। सरपंच से लेकर अन्य प्रतिनिधि इस तरफ कुछ नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र को भारत की अर्थव्यवस्था का आधार कहा जाता है। ऐसी स्थिति में जरूरत है कि वहां पर बुनियादी सुविधाओं को हर हाल में बेहतर किया जाए। अगर लोग हर समय अपने इलाके को लेकर शिकायत करते रहेंगे तो यही संदेश जाएगा की सरकार केवल दावे कर रही है, कामकाज का अता-पता नहीं है।

RO No. 13467/10