सपा पर सीधा हमला और योगी सरकार की तारीफ, मायावती ने लखनऊ रैली में दिखाई ताकत

लखनऊ, 0९ अक्टूबर ।
लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर गुरुवार को बसपा की रैली में मायावती ने संबोधन किया। मायावती ने कहा, कि यूपी में कासगंज जिले का नाम मान्यवर कांशीराम नगर के नाम से रखा था। जैसे ही सपा पावर में आई, उन्होंने नाम बदल दिया। मायावती ने कहा, इमरजेंसी के दौरान संविधान को कुचला गया। बाबा साहेब को संसद नहीं पहुंचने दिया था। बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया था। सपा ने कांशीराम का हमेशा अपमान किया। दलित समाज को जागरूक होना होगा। मायावती ने भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, हम वर्तमान सरकार के आभारी हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी सरकार के विपरीत, इस स्थान पर आने वाले लोगों से एकत्र किए गए धन को वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा दबाया नहीं गया है… जब हम सत्ता में थे, और यह स्मारक स्थल बनाया गया था, तो हमने उन लोगों के लिए टिकट प्रदान करने का फैसला किया जो इसे देखना चाहते थे, और इससे उत्पन्न राजस्व का उपयोग अन्य चीजों पर नहीं किया जाएगा, बल्कि इसका उपयोग लखनऊ में बने पार्कों और अन्य स्मारक स्थलों के रखरखाव के लिए किया जाएगा।
मायावती ने कहा, कि आप बसपा शासनकाल में बने कांशीराम स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं। इस स्मारक के कुछ हिस्सों की समय पर मरम्मत नहीं हो पाई थी, जिसके कारण आप उन्हें पुष्पांजलि अर्पित नहीं कर पाए थे। लेकिन अब जबकि इसका अधिकांश भाग पूरा हो चुका है, आपने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लाखों की संख्या में कांशीराम को श्रद्धांजलि देने आए हैं कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर महारैली में आकाश आनंद ने कहा, कि आरक्षण अभी पूरा नहीं मिल पाया है। बसपा बाबा साहब की रास्ते पर चल रही है। मायावती कांशीराम के अधूरे काम को पूरा करने में लगीं हैं। यूपी की जनता को मायावती की जरूरत है। जातिवाद के पीडि़तों को मान-सम्मान की जिंदगी मायावती ने दी है। बसपा को मजबूत करके सत्ता में लाना है। बसपा सरकार में आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है। यूपी में बसपा को सत्ता में जरूर लाना है।

RO No. 13467/11