
नई दिल्ली 26 दिसम्बर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बेगम बुशरा बीबी लंबे समय से जेल में बंद हैं। इमरान खान की बीबी बुशरा खान को ऐसी परिस्थितियों में हिरासत में रखा गया है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बुशरा बीबी की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा अधिकारियों से स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीआर) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पाकिस्तान की सरकार को लताड़ लगाई है और परिस्थितियां सुधारने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि राज्य का यह दायित्व है कि वह बुशरा बीबी खान के स्वास्थ्य की रक्षा करे और मानवीय गरिमा के अनुकूल हिरासत की स्थितियों को सुनिश्चित करे। स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन मंत्रालय (ओएचसीएचआर) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुशरा बीबी खान को वर्तमान में अडियाला जेल में एक छोटी, हवा रहित कोठरी में रखा गया है, जो कथित तौर पर गंदी, अत्यधिक गर्म और कीड़े-मकोड़ों और चूहों से भरी हुई है।
बिजली कटौती के कारण कोठरी में अंधेरा छा जाता है। उन्हें कथित तौर पर दूषित पीने का पानी और अत्यधिक मिर्च पाउडर के कारण अखाद्य भोजन दिया जाता है। इसी वजह से उनका वजन करीब 15 किलोग्राम वजन कम हो गया है, आरोप है कि बुशरा बीबी खान को ऐसी परिस्थिति में रखा गया है, जिससे उनको बार-बार संक्रमण होते हैं, बेहोशी के दौरे पड़ते हैं और दांत में फोड़ा और पेट का अल्सर जैसी चिकित्सा संबंधी जटिलताएं अनुपचारित रह गई हैं।















