दिव्यांग खेलों का हो रहा है आयोजन

जांजगीर। जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट खेल तथा कबड्डी खेलों का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देव गढ़वाल विवेक सिसोदिया प्रवीण द्विवेदी पार्षद विवेक सिंह ठाकुर पंकज नायक दीपक यादव की उपस्थिति में हुआ आज खेले गए पहले मैच में कोरबा की टीम ने जांजगीर को 10 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया जांजगीर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में एक सौ एक रन बनाकर एक सौ दो रनों को लक्ष्य रखा था जिसे कोरबा की टीम ने आसानी से सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत लिया। कल इंस्ट्रूमेंट का फाइनल हाई स्कूल के मैदान पर खेला जाना है कबड्डी खेल का आयोजन बास्केट बाल मैदान में किया गया इस मैच जांजगीर चांपा कोरबा और शक्ति के मध्य खेला जा खेला जा रहा है कल कबड्डी का भी फाइनल मैच खेला जाएगा इस दिव्यांग खेलों का आयोजन समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग सॉन्ग जांजगीर के द्वारा आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में फाइटर क्रिकेट क्लब जांजगीर एवं जिला क्रिकेट संघ जांजगीर का विशेष योगदान रहा इस आयोजन को सफल बनाने में राधा कृष्ण गोपाल अनिल राठौर विजय कटक्वार इकबाल अंसारी सावित्री पैग्वार कैलाश जांगड़े राजेश राठौर भूपेश राठौर आशुतोष पांडे अमितेश राठौर दीपक यादव एवं जिला क्रिकेट संघ के खिलाडिय़ों का विशेष योगदान रहा है पूरे मैच की कमेंट्री विवेक सिसोदिया मंच संचालन अनिल राठौर आभार प्रदर्शन राजेश राठौड़ ने किया।

 

RO No. 13467/10