फाटपानी विद्यालय में शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

कोरिया बैकुंठपुर। विकासखंड बैकुंठपुर के दूरांचल क्षेत्र सारा संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला फाटपानी विद्यालय संचालित है । कोरिया के कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता के निर्देशन मे मेगा पालक शिक्षक बैठक सह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया ।सर्व प्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर धूप अगरबत्ती जलाकर प्रारंभ किया गया ।
इस सम्मेलन में प्रधान पाठक अशोक लोधी के द्वारा छात्र की शैक्षणिक प्रगति,विषयवार प्रदर्शन की जानकारी देना,कमजोर और मजबूत विषयों की चर्चा, छात्र की उपस्थिति और समय पालन,पस्थिति की उपस्थिति, समस्या पर चर्चा,अनुशासन और व्यवहार, सहपाठियों और शिक्षकों से व्यवहार,प्रोजेक्ट कार्य ,गतिविधियाँ गृहकार्य की नियमितता ,समूह कार्यों में सहयोग विद्यालय की योजनाएँ और कार्यक्रम एवं पालकों से संवाद और सुझाव लिए गये साथ ही दो कक्षा कक्ष में स्मार्ट टीवी के माध्य से स्मार्ट क्लास का अवलोकन भी कराया और समय समय पर प्रोजेक्टर के द्वारा भी स्मार्ट क्लास का आयोजन किया जाता है। इस सम्मेलन में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल एवं खण्ड स्रोत समन्वयक निलेश शुक्ला जी उपस्थित रहे जिसमे शिक्षा अधिकारी पालकों सें वार्तालाप किए एवं उद्बोदन कहा कि आप विद्यालय के हर गतिविधियों के सहभागिता दे ताकि विद्यालय एवं बच्चों का शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास हो । एवं खण्ड स्रोत समन्वयक निलेश शुक्ला ने उद्बोधन में कहा कि आपके द्वारा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के प्रति कई अपेक्षाएं रहती हैं । उस पर खरे उतरेंगे साथ ही विद्यालय , शिक्षक एवं पालकों प्रति सराहना व्यक्त की । एवं उपस्थित पालक एवं शिक्षक द्वारा उल्लास नवभारत के शपथ दिलाई गई इसके पश्चात इसके पश्चात विद्यालय के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण करायें गयें जिसमें उपस्थित पालक बढ़ – चढक़र हिस्सा लिए। पालक शिक्षक सम्मेलन में 35 पालकों नें भाग लिया।

RO No. 13467/11