परीक्षा पे चर्चा 2026: तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के छात्रों से पीएम का संवाद, दिए नेतृत्व के गुरुमंत्र

नईदिल्ली, 0९ फरवरी ।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे सत्र में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ पढ़ाई, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी से लेकर नेतृत्व और करियर निर्माण तक कई महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। छात्रों को उत्साहित करते हुए पीएम ने उन्हें चुनौतियों का सामना करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों को नेतृत्व के लिए खास गुरुमंत्र भी दिए। नेतृत्वकर्ता कैसे बने इस बात को छात्रों को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खुद को प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनने दें। कितनी भी प्रेरणा हो, अनुशासन के बिना उसका कोई फायदा नहीं होगा। नेतृत्व का पहला और सबसे महत्वपूर्ण गुण यह है कि आप अपने विचारों को कम से कम 10 लोगों तक स्पष्ट रूप से पहुंचा सकें।
पीएम के लिए खुरमी-ठेठरी लेकर पहुंचे थे सीजी स्टूडेंट
वहीं आज जारी वीडियो को नवा रायपुर में शूट किया गया है, बीते दिनों पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर आये थे, नवा रायपुर में डीजी /आईजी कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने होनहार बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की थी। पीएम मोदी के लिए छत्तीसगढ़ व्यंजन लेकर एक स्टूडेंट्स पहुंचे थे। मोदी ने बड़े आत्मीय भाव से सभी को अपने हाथों से खिलाए।

RO No. 13467/10