अभाविप में आयुष विभाग प्रमुख निहाल बने जिला संयोजक

कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत स्तरीय अभ्यास वर्ग अंबिकापुर में संपन्न हुआ। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ अगली कार्यकारिणी घोषित की गई। आयुष शर्मा को कोरबा विभाग प्रमुख का दायित्व दिया गया है जबकि कोरबा जिला संयोजक का दायित्व निहाल सोनी को मिला है ।इससे पहले वह नगर मंत्री पद पर कार्य कर रहे थे ।कोरबा जिले में सोनी एकमात्र ऐसे पदाधिकारी बन गए हैं जिन्हें नगर के बाद सीधे जिले का उत्तरदायित्व दिया गया। नगर में काम करते हुए उन्होंने छात्रों से संबंधित मुद्दों को स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर उठाने मैं गंभीरता दिखाई। कहां जा रहा है कि सोनी को जिला संयोजक बनाए जाने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों में तेजी आएगी और संगठन का विस्तार होगा।

RO No. 13467/10