
कोरबा। 2600 मेगावाट वाली एनटीपीसी की बिजली परियोजना के राखड़ बांध में शिफ्ट ड्यूटी कर रहे एनटीपीसी के एक कर्मचारी से पंचायत अध्यक्ष के पति और पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर ने मारपीट की। पीडि़त कर्मचारियों के द्वारा इस बारे में कटघोरा पुलिस थाना में शिकायत करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ग्राम पंचायत धनरास निवासी अगहन सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया घटना 12 नवम्बर की शाम वह धनरास स्थित एश डाइक सेकंड शिफ्ट में काम पर तैनात था। लगभग शाम 5 से 6 बजे के बीच सलिहाभांठा निवासी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष पति गोविन्द्र सिंह कंवर बाइक से वहाँ आया। गोविन्द्र सिंह कंवर ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी, और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा कि कंवर ने शासकीय भूमि को अपनी संपत्ति बताते हुए अपनी राजनीतिक पहुँच का रौब दिखाया। जब अगहन सिंह ने विरोध किया, तो जनपद अध्यक्ष पति द्वारा उन्हें मारने के लिए हाथ उठाने की कोशिश भी की गई, जिससे कर्मचारी दहशत में आ गया।




















