
कोरबा। इस्पात नगरी भिलाई में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसमें भाग लेने के लिए कोरबा जिला वॉलीबॉल टीम बालक एवं बालिका आज सुबह भिलाई रवाना हुई। बालिका टीम में सुषमा राज ठाकुर, रश्मि सिंह राजपूत, प्राची गर्ग, समीक्षा दास, नित्या सिंह कंवर, निप्ती पटेल, नंदा कंवर, अनिती चौहान, बबली पटेल, साइमा शेख, सृष्टि सिंह ठाकुर एवं रितिका लहरे शामिल हैं। जबकि बालक टीम में सोहम, विनय, सत्या, आकर्ष, गौरव, विरेंद्र, इशिर, मपास, शंभू, आदित्य, अंकित व राहुल रवाना हुए हैं। बालिका टीम का कोच सुमित सिंह एवं बालक का कोच सुशील गर्ग हैं। जिनके मार्गदर्शन ने खिलाडिय़ों ने व्यापक तैयारी की है और भिलाई में अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को आतुर हैं।



























