
बिलासपुर। शहर में सोमवार रात प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे और सहारा डेंटल के संचालक डॉ. इकबाल अली के ढाई वर्षीय बेटे फ़ैज़्ज़ान अली टीपू की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। रात करीब 9 बजे लाल खदान चौक स्थित घर के बाहर फ़ज़्ज़ान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी महमंद बाईपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक सीधे बच्चों के करीब पहुंचा और फ़ज़्ज़ान को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज लाल खदान स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज़ के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जा रहा है। हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।





























