
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से बढ़ोतरी कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि हुई है।
इसी तरह, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी इसी तारीख से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की नई दर अब 912.50 रुपये है, जो पहले 852.50 रुपये थी। जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। ये संशोधित दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं।



























