दीपका में कितने बुथ-नहीं पता, भाजपा ने संतोषी को बनाया प्रदेश मंत्री

कोरबा। अनुशासन के साथ कई आदर्श के दावे भाजपा करती रही है। हाल में ही उसके द्वारा मोर्चा प्रकोष्ठों में की गई नियुक्तियों और कुछ नामों को लेकर भूचाल आया हुआ है। महिला मोर्चा में संतोषी दीवान को प्रदेश मंत्री बनाने की खबर ने कार्यकर्ताओं को चौकाया। खबर है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर संगठन मंत्री से लेकर उपर तक फोन कर पूछा कि आखिर यह हो क्या रहा है?
एक दिन पहले ही भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। खबर है कि जिलों से भेजे गए नाम वाली सूची की अनुसंशा के आधार पर कार्यवाही की गई। उम्मीद की जा रही थी कि जिले में बहुत कुछ अच्छा होगा, लेकिन नतीजे ऐसे नहीं आ सके। सबसे ज्यादा आश्चर्य के साथ हैरानी इस बात को लेकर हुई कि भाजपा संगठन ने पूर्ववर्ती कांग्रेस संगठन से भाजपा में एंट्री लेने वाली दीपका की संतोषी दीवान को महिला मोर्चा में सामान्य पद नहीं बल्कि सीधे प्रदेश में मंत्रीपद दे दिया। कहा जा रहा है जिसे दीपका में बूथ से लेकर आसपास के मंडलों की जानकारी नहीं है, वह संगठन को क्या दे सकेगी?

RO No. 13467/11