तीर्थयात्रियों से भरी डबल डेकर बस ट्रक से भिड़ी, दो की मौत 50 घायल

कानपुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर पनकी के सरायमीता के पास तीर्थयात्रियों से भरी डबल डेकर बस खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में पीछे से उसमें जा भिड़ी। हादसे में महिला तीर्थयात्री समेत की मौत हो गई जबकि करीब 50 तीर्थयात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई और दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को एलएलआर अस्पताल भेजा। सभी तीर्थयात्री नेपाल पशुपति नाथ दर्शन को जा रहे थे। घायल कई तीर्थ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

RO No. 13467/11