डोजर ऑपरेटर के असिस्टेंट को कुचला वाहन ने, मौत

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दीपका एरिया की कोयला खदान में हुए एक्सीडेंट में एस पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 85 /2025 कायम किया है।
दीपिका पुलिस थाना के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जितेश सिंह ठाकुर ने बताया की रात्रि 9 बजे के आसपास दीपिका खदान में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार 2000 ऑपरेटर का सहायक एस पटेल अपना कामकाज समाप्त करने के बाद घर जा रहा था। उसी दरमियान एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पटेल का सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना होने पर काफी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। पुलिस ने सूचना प्राप्त होने पर मोर्चा संभाला और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

RO No. 13467/10