महिलाओं को स्वास्थ्य प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ स्नेहा भगत

कोरिया बैकुंठपुर। सोनहत वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एफडीपी परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग सोनहत के साथ संयुक्त अभिसरण तथा स्वास्थ्य विभाग सोनहत डॉ अनित बखला विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विकास खंड सोनहत के ग्राम दामूज में बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर के साथ सघन एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें ग्राम दामूज, दूधनिया, केराझरिया के 150 से ज्यादा महिलाओं के स्वास्थ्य का जाँच जिसमें मुफ्त हीमोग्लोबिन जांच, परामर्श, पोषण संबंधी सलाह, परीक्षण, और आयरन युक्त आहार के बारे में बताया गया एवं आवश्यकता अनुसार दवाईयां दिया गया । स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित जनपद सदस्य कमलकांत ने कहा वाटर संस्था एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्राम स्तर पर ही महिलाओं को एनीमिया जांच कर दवाइयां मिल रहा है यह एक सराहनीय और स्वागत योग्य पहल है। पंचायत सरपंच सुशीला सोनपाकर ने कहा मै एक महिला हु और महिला के स्वास्थ्य और उनकी परेशनी से भली भांति परिचित हु यहां स्वास्थ्य जांच शिविर से ग्राम के वो महिला लाभान्वित हुई है जो गांव से बाहर जाने में हिचकिचाती है, शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ स्नेहा भगत,राधिका सिंह (सीएचओ), सलोनिया (एएनएम) , राम किशोर ( लैब अस्सिटेंट) कमलकांत ( जनपद सदस्य), सरपंच श्रीमति सुशीला सोनपकर वॉटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

RO No. 13467/11