डॉ. विजय राठौर का होगा स्वागत

कोरबा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के डॉ. विजय राठौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आज उनका पोड़ीबहार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के द्वारा की जा रही है। डॉ. विजय राठौर के कल हरदीबाजार पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हरीश थरवानी, मुकेश जायसवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर सरजू अजय प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए रायपुर रवाना हो गए हैं। वहां पर वे प्रदेश पदाधिकारियों से सुझाव लेंगे। इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश लहरे भी प्रदेश पदाधिकारियों से मिलने के लिए रायपुर रवाना हो गए हैं। भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश कंवर भी आज रायपुर में हैं। इन नेताओं के वापस लौटने पर कोरबा में जोरदार स्वागत किया जाएगा। अजा मोर्चा के उरगा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत ने बताया कि सरजू अजय व राजेश लहरे का स्वागत उरगा क्षेत्र में किया जाएगा। इधर मानिकपुर में भी स्वागत की तैयारी की जा रही है।

RO No. 13467/9