72 लाख की नाली, आठ महीने बाद नपा को लेबलिंग की आई याद

जांजगीर-चांपा । नहरिया बाबा मंदिर मार्ग में नहर किनारे नपा के द्वारा 72 लाख रुपए की लागत से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब आठ माह हो चुका होगा, अब जाकर नपा के अफसरों को लेबलिंग की याद आ रही है कि नाली सही ढलान में बन रहा है या नहीं। क्योंकि कई जगह पर आंख मूंदकर लेबल किया गया है। जिसके चलते निर्माणाधीन नाली में बीच-बीच में पानी भर जा रहा है। जिस ओर से नाली से पानी निकासी होनी है, उस ओर ढलान की बजाए कुछ जगह पर लेबल ऊपर रखकर बेस तक डाल दिया गया था। इसका खुलासा गुरूवार को तब हुआ जब नपा के सीएमओ और उप अभियंता पहुंचे और टेप लेकर लेबल करना शुरू किया। शिवमंदिर के आगे एक स्थान पर लेबल 4 इंच तक ऊपर निकला। जहां बेस डाला जा चुका था और नाली बनाने की तैयारी चल रही थी और शिकवा-शिकायत नहीं होती तो शायद ऐसे ही नाली भी बन जाती।ऐसे में इंजीनियर ने बेस को उखाडक़र नए सिरे से बनाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि 72 लाख की नाली निर्माण को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। इसके पूर्व भी आड़ी-तिरछी निर्माण होने की शिकायत होने पर काम 15 दिनों तक रूका हुआ था। तब सीएमओ और इंजीनियर मौके पर पहुंचे थे और काम शुरू कराने कहा गया था। इसके 15 दिन बाद फिर गुरुवार को सीएमओ और इंजीनियर की मौजूदगी में नए सिरे से लेबलिंग किया गया। जांच करने मौके पर पहुंचे उप अभियंता तारकेश्वर नायक ने मॉर्किंग कर लेबल चेक किया गया। एकात स्थान पर लेबल में चार से पांच इंच का अंतर मिला है। वहां पर बेस हो चुका है जिस पर बेस को उखाडक़र लेबल के अनुसार काम करने ठेकेदार को निर्देशित किए हैं।

RO No. 13467/11