अवैध रेत खनन: गाड़ी छोड़ भागे ड्राइवर, 6 हाईवा जब्त

जांजगीर। तहसील बम्हनीडीह के ग्राम पुछेली में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन की सूचना पर छापामारी की। टीम के पहुंचने पर हाईवा चालक भाग गए। इस दौरान 6 हाईवा अवैध रेत के साथ पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वाहन मालिकों को बुलाकर रेत के अवैध परिवहन पर जुर्माना वसूला जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि वाहन जब्त कर आरटीओ और डीपीएस को भी सूचना दी गई है। एसडीएम पवन कोसमा ने बताया कि टीम जैसे ही पहुंची, उसे देखकर ड्राइवर हाईवा छोडक़र भागने लगे। ऐसे में टीम ने मौके पर खड़ी सभी हाईवा को जब्त कर लिया है। अब मालिकों को बुलाकर जुर्माना और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इन वाहनों को किया जब्त 6सीजी 10 एई 8615 दिलीप 6सीजी 11 बीजे 6826 चंद्रशेखर खांडेकर 6सीजी 11 बीएन 7736 संत कुमार नायक 6सीजी 15 डीवी 2098 पंकज अग्रवाल 6सीजी 10 बीआर 1174 सचिन प्रसाद केसरी

RO No. 13467/10