
नई दिल्ली। अमेरिका-ईजरायल और ईरान के बीच युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, रियाद में अमेरिकन ऐम्बेली पर ड्रोन हमले से आग लग गई है। वहीं सऊदी अरब का कहना है कि उसने चार प्रोजेक्टाइल मार गिराए। ईरान, इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच युद्ध सोमवार को तेजी से बढ़ा, जिसमें तेहरान के सपोर्ट वाले मिलिशिया भी शामिल हो गए और पूरे मिडिल ईस्ट में हमलों का दायरा बढ़ गया।
ईरान ने अरब देशों पर दागीं मिसाइलें
ईरान ने इजराइल और कई अरब देशों पर मिसाइलें दागीं, जबकि हिज्बुल्ला ने लेबनान से रॉकेट और ड्रोन से इजराइल पर हमला किया। इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी सबअर्ब और दक्षिणी लेबनान में भारी हवाई हमले करके जवाब दिया। लेबनानी अधिकारियों ने कम से कम 31 मौतों की जानकारी दी। वहीं इजराइल ने लंबी लड़ाई की चेतावनी दी है।




























