पटना में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 4.8 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सहित दर्जनभर की तलाश

पटना, २१ मार्च ।
खगौल थाना क्षेत्र में 4.846 किलोग्राम हेरोइन और स्मैक के साथ गिरफ्तार कल्लू पासवान को जेल भेजने के बाद पुलिस ड्रग्स तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड उसके बेटे बिट्टू की तलाश में पुलिस अलग अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी ले रही है।छानबीन में पता चला कि बिट्टू नार्थ ईस्ट में बैठे मुख्य सप्लायर के संपर्क में था। वहां से हेरोइन और स्मैक की खेप मंगाने के लिए उसने चेन बना रखी थी। चेन के जरिए नार्थ ईस्ट से ड्रग्स को ट्रेन के जरिए पटना लाया जा रहा था। रिसीवर ड्रग्स को लेकर छोटे स्टेशन या आउटर पर उतरता था और वहां से अन्य वाहन से खगौल पहुंच रहा था। फिर हेरोइन और स्मैक की पुडिय़ा बनाकर पटना के अलग अलग इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब बिट्टू के एक अन्य करीबी, नार्थ ईस्ट में बैठे सप्लायर और चेन से जुड़े दर्जन भर रिसीवर की तलाश में जुटी है।कुछ दिन पूर्व रामकृष्ण नगर में स्कैम के साथ तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। वहां से पुलिस को अहम जानकारी मिली। पता चला कि खगौल में बड़ी खेप मंगाई गई है। खगौल पुलिस ने उस ठिकाने का सत्यापन करने के बाद रविवार को कल्लू पासवान के घर छापेमारी की थी, जहां से हेरोइन और स्मैक की खेप बरामद हुआ था। आलीशान मकान और उसके घर से बरामद संपत्ति से जुड़े कागजात देखकर पुलिस को संदेह है कि दोनों लंबे समय से इसमें संलिप्त थे।अब पुलिस उनकी संपत्ति को जब्त करने की तैयारी में जुटी हे। अब तक आठ बैंक खातों का ब्यौरा मिला है। बैंक खातों में कब और किसके खाते से रकम ट्रांसफर हुआ और किसके खाते में रकम भेजी जा रही थी, इसके बारे में भी ब्योरा जुटाया जा रहा है।
पुलिस को 15 क_ा के प्लॉट के कागजात और एक बैंक खाता में 20 लाख रुपये के स्रोत को भी पता किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बिट्टू के संपर्क में कई बड़े सप्लायर भी थे। पटना पहुंचने के बाद नशे की पुडिय़ा की सप्लाई किन इलाकों में होती थी और इसमें और कितने लोग संलिप्त इसकी जांच की जा रही है। इसके पूर्व नवंबर 2019 पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक गाड़ी से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर सप्लाई करने जा रहे अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को दबोच गया था। उनके पास से 26 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुआ था, जिसका वजन 9.8 किलोग्राम बताया गया। यह गिरोह भी ब्राउन शुगर को स्थानीय तस्कर को सप्लाई करने वाला था। पूछताछ में यह बातें भी सामने आई थी कि नेपाल, गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लेकर पटना आए थे। दिसंबर 2025 में जक्कनपुर थाने की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 22.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। दोनों पेशे से चालक थे। वह असम से हेरोइन लाकर पटना सिटी और राघोपुर के इलाकों में सप्लाई करते थे। राज्य में मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। बीते तीन साल में भारी मात्रा में चरस, हेरोइन, ब्राउन शुगर, स्मैक की बरामदगी भी हुई है। साल 2023 में 78 किलो चरस और 23 किलो हेरोईन, स्मैक और ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साल 2024 में 282 किलो चरस और 41 किलो हेरोईन, स्मैक और ब्राउन शुगर, साल 2025 में 394 किलो चरस और 65 किलो हेरोईन, स्मैक और ब्राउन शुगर जब्त किया गया था।मुख्य आरोपित के साथ गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसके जरिए आरोपित जो भी संपत्ति बनाये है, उसे जब्त किया जाएगा। बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

RO No. 13467/11