रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के द्वारा पदोन्नति सूची जारी की गई है। इसमें 59 निरीक्षकों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पदोन्नत किया गया है। अन्य पदों पर भी पदोन्नति की सूची जारी की गई। पदोन्नत किए गए अधिकारियों को बधाईयां मिल रही हैं। निरीक्षक विवेक शर्मा ने लंबे समय तक कोरबा जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी है।