गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में ईडी-इनकम टैक्स की एंट्री, आरोपित इवेंट मैनेजर की संपत्तियों की होगी जांच

गुवाहाटी। गायक जुबिन गर्ग मौत मामले में आरोपित इवेंट मैनेजर श्यामकानु महंत द्वारा संगठित वित्तीय अपराधों और बेनामी संपत्तियों के अधिग्रहण की जांच में ईडी और आयकर विभाग (आइटी) भी शामिल हो सकते हैं।

सीआइडी ने आरोपित इवेंट मैनेजर को लेकर किया पर्दाफाश

असम पुलिस की सीआइडी ने महंत द्वारा एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में अपनी पिछली नौकरी के दौरान की गई 20 साल से अधिक पुरानी वित्तीय अनियमितताओं का भी पर्दाफाश किया है।

सीआइडी ने कई संदिग्ध दस्तावेज और सामान जब्त किए

ईडी और आयकर विभाग के अधिकारियों की सीआइडी के साथ जांच में शामिल होने की संभावना है और जल्द ही औपचारिक निर्णय सामने आ सकता है। सीआइडी ने 25 और 26 सितंबर को छापेमारी के दौरान महंत के घर से कई संदिग्ध दस्तावेज और सामान जब्त किए थे।

RO No. 13467/11