ED का बड़ा एक्शन, युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से जुड़ी बड़ी खबर…

नई दिल्ली: ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है. 1xBet मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने नए प्रोविजनल अटैचमेंट किए हैं, जिन लोगों की संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा के नाम शामिल हैं.
– युवराज सिंह- 2.5 करोड़ रुपये – रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख रुपये – उर्वशी रोतैला- 2.02 करोड़ (यह संपत्ति उर्वशी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है) – सोनू सूद- 1 करोड़ रुपये – मिमी चक्रबर्ती- 59 लाख रुपये – अंकुश हाजरा- 47.20 लाख रुपये – नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ रुपये . यह जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है. कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है. इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं.कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है.

 

RO No. 13467/11