नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल की मुिश्कलें बढऩे पर ईडी का जलाया पुतला

कोरिया बैकुंठपुर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष और सत्ता के दुरुपयोग पर कोरिया जिला कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री एवं प्रवर्तन निदेशालय ईडी का पुतला दहन करते हुए कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को रौंदते हुए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड प्रकरण में बेवजह फंसाकर प्रताडि़त करने की कोशिश की है, जो राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ का स्पष्ट उदाहरण है। ‘लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक एजेंसियों का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेश सिंह, हेमसागर यादव, बिहारी राजवाड़े, कृष्ण कुमार राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, राजीव गुप्ता, धीरज सिंह, सुमन दुबे, अनिल सिंह, राजेश पैकरा, संतोष गोयन, मोनू मांझी, असद, फैजान, अमित पांडे, राकेश जायसवाल, दिलीप टोप्पो एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RO No. 13467/10