
कोरिया बैकुंठपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग हृ॥-43 कुमार चौक के पास चक्का जाम आंदोलन किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की उपस्थिति में राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय के समक्ष आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई गई।
आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) का उपयोग विपक्षी दलों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को इस दुरुपयोग पर फटकार लगाई, जो इस बात का प्रमाण है कि भाजपा शासन में जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि देश के प्राकृतिक संसाधनों—जल, जंगल और जमीन—को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। आम जनता पर लगातार महंगाई और बिजली दरों में वृद्धि का बोझ डाला जा रहा है। ऐसे माहौल में कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को बुलंद कर रही है और हर जनविरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करती रहेगी। इस पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, जनपद अध्यक्ष उदय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह एवं भारी संख्या में अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।