
कोरिया बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक छोटे से गांव बिशनपुर(बैकुंठपुर)से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और सामाजिक चेतना की लौ जलाने वाले प्रशांत कुमार राजवाड़े आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं। उनके जीवन का हर चरण उनके दृढ़ निश्चय, मेहनत और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरिया में जिला महाविद्यालयीन छात्र कार्य प्रमुख का दायित्व निभा रहे प्रशांत कुमार राजवाड़े एक शिक्षित और संस्कारी परिवार से आते हैं। उनके पिता रामफल राजवाड़े शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारा (बैकुंठपुर) में वाणिज्य संकाय के व्याख्याता हैं और माता श्रीमती प्रतिमा राजवाड़े महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं। शासकीय प्राथमिक शाला- बिशुनपुर से प्रारंभिक शिक्षा अर्जित कर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,चरचा कॉलरी से दशवीं और बारहवीं में जिला-कोरिया में मेधावी छात्र के रूप में उत्तीर्ण हुए! उन्होंने स्नातक की पढ़ाई बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) -छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भिलाई से किया उसके बाद स्नातकोत्तर की शिक्षा मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.टेक.)(थर्मल इंजीनियरिंग) – राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल से किया! वर्तमान में पीएच.डी. स्कॉलर (थर्मल इंजीनियरिंग) हैं !
प्रशांत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर व बैकुंठपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में तदर्थ व्याख्याता के रूप में 4 वर्ष सेवाएं दी है! छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण) रायपुर में सब-इंजीनियर (पी.सी.) के पद पर रायगढ़ में पदस्थ रहे! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग,रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा में 5 बार मुख्य परीक्षा हेतु चयन हुआ है ,साथ ही 2 बार साक्षात्कार के लिए चयनित हुए !
पुलिस महानिदेशालय, रायपुर द्वारा आयोजित सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर परीक्षा में मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित कर शारीरिक दक्षता तक का सफर तय किया! छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं जैसे-डीईओ, प्रोजेक्ट रेंजर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट रेंजर भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा क्वालीफाई किए! अन्य उपलब्धियां-1.भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा नेशनल कैडेट कोर में और ष्ट सर्टिफिकेट जूनियर अंडर ऑफिसर छ्वह्र रैंक के साथ प्रदान किया गया है! आर्मी अटैचमेंट कैम्प, ग्वालियर में भारतीय थल सेना द्वारा प्रशिक्षित कैडेट है! 2. भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू के लिए चयनित हो चुके हैं! ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्वयं के खर्चे से लगभग 100 से ज्यादा विद्यालयों, महाविद्यालयों, आदिवासी छात्रावास, ग्रामीण चौपाल, सामाजिक संगोष्ठी, विशेष शिविर, सांस्कृतिक गतिविधि, मोटिवेशन कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से लगभग 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन, नशा मुक्ति हेतु जागरूकता एवं सामाजिक समरसता के साथ देश की एकता-अखंडता-राष्ट्रीय सौहार्द्र, अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में, राष्ट्रीयता के लिए युवा वर्ग को अभिप्रेरित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रशांत कुमार राजवाडे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विगत कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार के दर्जनों बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता व मूलभूत सहयोग कर रहे हैं7 आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के पण्डो,बैगा,गोण्ड जनजाति समुदाय के 8 बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई है! भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला कोरिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में युवा शक्ति को कर्तव्य बोध,जनहित एवं समाज सेवा के क्षेत्र अद्वितीय योगदान है7 महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, रक्तदान, खेल को बढ़ावा देना, प्रतिवर्ष ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के घर पहुंच कर सम्मानित करना एवं आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना,अस्पृश्यता निवारण हेतु पहल, पर्यावरण संरक्षण अभियान, सामाजिक सशक्तिकरण, ठंड के दिनों में असहाय लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण,आंगनबाड़ी व प्राथमिक विद्यालय में फल वितरण,स्टेशनरी शैक्षणिक सामान का वितरण,चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रामीणों के इलाज में सहायता श्री प्रशांत कुमार राजवाडे जी के व्यक्तित्व को अनूठा बनाता है। अपने अनुकरणीय पहल के लिए प्रशांत कुमार राजवाडे विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं, जिसमे भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय) तोखन साहू द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 शामिल है! साथ ही पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (जनजातीय कार्य मंत्रालय) भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री (लोक स्वास्थ्य,परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग) श्यामबिहारी जायसवाल , सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय और छ.ग.शासन में पूर्व कैबिनेट मंत्री, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े ने इनके अनुकरणीय कार्यों की प्रशंसा की है! प्रशांत कुमार राजवाड़े न केवल एक युवा शिक्षाविद् और तकनीकी विशेषज्ञ हैं, बल्कि एक ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो ज्ञान को सामाजिक उत्थान से जोड़ते हैं।
उनकी यात्रा हमें यह सिखाती है कि यदि उद्देश्य स्पष्ट हो, परिश्रम निरंतर हो और भावनाएं राष्ट्रहित में हों, तो कोई भी बाधा स्थायी नहीं होती। ऐसे युवा भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में एक मजबूत कड़ी बनते हैं।























