
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में दुगरऊ गांव के पास ईको वैन और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें जीजा और साले की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय जीजा व साले निजी काम से दिल्ली आ रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संभल जिले के थाना बबराला क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र भूरे सिंह अपने बहनोई रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ निवासी कन्हई लाल पुत्र छोटे लाल के साथ सुबह ईको वैन में सवार होकर अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी को सुरेंद्र चला रहा था, जबकि कन्हई लाल बराबर में आगे बैठा था।




















