
लखनऊ। ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते खाड़ी देशों की बंद चल रहीं वायु सीमा का प्रभाव लखनऊ पर भी पड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की 15 इंटरनेशनल उड़ानें रविवार को निरस्त रहीं। इसमें लखनऊ आने वाली आठ और रवाना होने वाली सात उड़ानें शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशी एयरलाइन दुबई व अन्य खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर आ रही हैं। वहीं, भारतीय एयरलाइन अभी निरस्त चल रही हैं। भारतीय एयरलाइन से टिकट करवाने वाले यात्रियों को नई तिथि पर यात्रा का विकल्प दिया जा रहा है।



















